Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गरीबों के हित में काम करने वाली पार्टी है कांग्रेसः सिंह

गरीबों के हित में काम करने वाली पार्टी है कांग्रेसः सिंह

टूंडला, जन सामना संवाददाता। गुरूवार को हाइवे स्थित एक होटल पर प्रेसवार्ता में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि चुनावी बिगुल कभी भी बज सकता है। कांग्रेस सदैव गरीबों की मसीहा रही है। देश में जब भी कांग्रेस की सरकार बनी है। किसान हित में कार्य किए हैं। इस बार भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पार्टी पदाधिकारी कांग्रेस की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। मंडल प्रभारी व अनुसूचित जाति के अध्यक्ष महेशधर ने कहा कि दलितों का उत्थान केवल कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस दलितों को अपना मानती है जबकि अन्य राजनैतिक दल दलित समाज को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेहलता बबली ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। सपा सरकार में आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है। कांग्रेस सरकार में दलितों को शिक्षा, सुरक्षा और स्वाभिमान देने का काम किया। नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने देशहित की मजबूती के लिए कांग्रेस का साथ देने की मांग की। इस मौके पर मामराज सिंह, जगदीश प्रसाद, अनूप कुमार, रवीन्द्र सिंह, मुन्नेश कुमार, विश्वनाथ सिंह, हरिश्चन्द्र, सुदेश कुमार, राकेश, शत्रुधन सिंह, इकरार अली, महेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।